आशीष त्रिवेदी, जनवरी 11 -- उत्तर प्रदेश कौशल मिशन दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 38 कंपनियों का चयन कर उन्हें हुनरमंद बनाएगी। उन्हें प्रशिक्षित कर जिलों में विशेष रोजगार मेले आयोजित कर रोजगार दिलाया जाएगा। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने पर राज्य सरकार पूरा जोर दे रही है। इसके लिए कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। दिव्यांगों को प्रशिक्षण में तीन प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। सभी प्रशिक्षण प्रदाताओं को निर्देश दिया गया है कि आवंटित सीटों में तीन प्रतिशत पर दिव्यांगों को प्रशिक्षण के लिए प्रवेश दिया जाए। इसके साथ ही प्रशिक्षण देने के लिए विशिष्ट कौशल प्रशिक्षण कंपनियों को चयनित किया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.