देवरिया, दिसम्बर 14 -- यूपी में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर बैतालपुर कस्बे में बाइक सवार पिता-पुत्र को एक कार ने ठोकर मार दी। कार की ठोकर लगते ही दोनों बाइक से सड़क पर गिर गए। इस बीच पीछे से आ रही दूसरी कार ने उन्हें हवा में उछाल दिया। दोनों करीब दस फुट दूर जाकर गिरे। संयोग अच्छा था कि उनकी जान बच गई। हादसे के बाद लोगों को इकट्ठा होता देखकर दोनों चालक कार लेकर फरार हो गए। इस दौरान भी एक अन्य युवक कार की चपेट में आते-आते बचा। यह पूरी घटना सड़क किनारे लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बैतालपुर क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति शनिवार को अपने पुत्र को बाइक से लेकर देवरिया गया था। दोनों दोपहर बाद लौट रहे थे। देवरिया- गोरखपुर मार्ग पर बैतालपुर कस्बे में स्थित एक कट से ...