एटा, जनवरी 19 -- यूपी के एटा में दिनदहाड़े एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। घर की फर्श पर ही चारों के शव खून से लथपथ मिले। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या के आरोपी घर से फरार हो गया। हत्या की खबर पाकर आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की जांच पड़ताल के अनुसार घर में कोई लूटपाट नहीं हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...