लखनऊ, जुलाई 3 -- तीन दिन पहले पांच आईपीएस के तबादले के बाद अब एक बार फिर पुलिस विभाग में तबादला एक्सप्रेस चल गई। शासन स्तर से तीन सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। गुरुवार को जारी आदेश में शासन ने तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। तबादला लिस्ट के अनुसार कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं के डीजी पीसी मीणा से पुलिस आवास निगम का प्रभार हटा दिया गया है। अब दो दिन पहले ही प्रोन्नत होकर डीजी बने डॉ. केएस प्रताप कुमार को पुलिस आवास निगम का डीजी बनाया गया है। अभी तक ये गोरखपुर जोन के पुलिस महानिदेशक थे। इनके स्थान पर पुलिस भर्ती बोर्ड के एडीजी मुथा अशोक जैन अब गोरखपुर के नए एडीजी जोन होंगे।तीन दिन पहले पांच आईपीएस अफसरों के हुए थे तबादले तीन पहले ही पुलिस और प्रशासनिक विभाग में तबादले किए गए थे। इनमें पांच आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.