हाथरस, फरवरी 5 -- यूपी के हाथरस में दिनदहाड़े सेना के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार को सेना का जवान एक मुकदमे के सिलसिले में कार से पेशी पर आया था। लौटते समय घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर एक कार सवार चार लोगों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक किया। जैसे ही गाड़ी रोकी गई, हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान भागते समय कार का टायर फट गया, जिससे गाड़ी रुक गई और शीशा भी टूट गया। जान बचाने के लिए सैनिक ने अपनी कार छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और चारों लोग लगातार फायरिंग करते रहे। भागते समय पहले उसके पैर में गोली मारी गई, जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद तीन और गोलियां मारी गईं, जिनमें एक गोली सीने में और दूसरी सिर में लगी। गोली लगने के बाद वह चिल्लाने लगा। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग मौके की ओर दौड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.