दियोरिया(पीलीभीत), फरवरी 5 -- - बीसलपुर के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की घटना - छत पर पड़े टीन शेड में ले जाकर आरोपी ने किया दुष्कर्म - बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया - सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी जुटाई दियोरिया(पीलीभीत) संवाददाता यूपी के पीलीभीत में बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही ढाई साल की बच्ची युवक छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्ची की हालत गंभीर है। आरोपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार देर शाम साढ़े आठ बजे ढाई वर्षीय बच्ची घर के बाहर आंगन में खेल रही थ...