विशेष संवाददाता, फरवरी 25 -- उत्तर प्रदेश में डिजिटल जनगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। इससे समय की बचत होगी और डेटा का विश्लेषण भी आसान होगा। प्रदेश में पहले बुलंदशहर, बहराइच और प्रयागराज के कुछ क्षेत्रों में ट्रायल किया जा चुका है। इस दौरान जनगणना के लिए तैयार विशेष मोबाइल एप को परखा जा चुका है। व्यावहारिक आवश्यकताओं के मुताबिक उसमें कुछ बदलाव भी किए जा रहे हैं। प्रदेश जनगणना का पहला चरण 22 मई से 20 जून तक प्रस्तावित है। जनगणना के तहत 33 सवाल पूछे जाएंगे। जनगणना को लेकर दिल्ली में नेशनल ट्रेनर्स की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। ये नेशनल ट्रेनर ही अब प्रदेश स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स को ट्रेनिंग देंगे। प्रदेश में मास्टर्स ट्रेनर्स की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग जल्द ही लखनऊ में शुरू होने की उम्मीद है। ट्रेनिंग के बाद मास्टर ट्रेनर जिलों में जाकर फील्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.