लखनऊ, दिसम्बर 15 -- उत्तर प्रदेश में टाटा समूह 30 नए होटल बनाने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने टाटा समूह के चेयरपर्सन एन चंद्रशेखन ने बैठक में प्रस्तावित होटल श्रृखंला के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि टाटा समूह का यह कदम राज्य में बढ़ते पर्यटक आगमन, धार्मिक, सांस्कृतिक पर्यटन की बढ़ोतरी और बेहतर कनेक्टिविटी के व्यापक विकास को ध्यान में रखते लिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में वैश्विक स्तर की हॉस्पिटैलिटी सुविधाओं का तेजी से यह विस्तार होगा। टाटा समूह के चेयरपर्सन ने बैठक में स्पष्ट किया कि टाटा समूह के ताज, सेलेक्शंस और विवांता जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स के 30 होटलस् का निर्माण कार्य प्रदेश में पहले से चल रहा है। उन्होंने इन मुख्यमंत्री के सामने टाटा समूह के इन होटल्स के विकास कार्य की प्रगति रिप...