लखनऊ, नवम्बर 14 -- यूपी में शुक्रवार की देर शाम हादसा हो गया। विपरीत दिशा से आ रहा एक बाइक सवार लखनऊ-सीतापुर हाइवे पर रोडवेज बस से टकरा गया। बस में फंसकर बाइक 30 मीटर तक सड़क पर घिसटती गई। देखते ही देखते बस में आग लग गई। आग की लपट देख यात्री चीख पुकार मचाते रहे। किसी तरह सभी यात्री आनन- फानन में भागकर नीचे आ गए। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बस और बाइक काफी हद तक जल चुकी थी। हालांकि बस में सवार 39 यात्री बाल- बाल बच बए। छह यात्रियों को मामूली चोट आई है। वहीं बाइक सवार को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। गोला डिपो की रोडवेज बस शुक्रवार को लखनऊ से लखीमपुर जा रही थी। बस में 39 यात्री सवार थे। शाम 6:30 बजे बस गोधना ईदगाह पहुंची ही थी तभी विपरीत दिशा में आ रहा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.