हिन्दुस्तान संवाद, फरवरी 12 -- उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां जादू-टोने और अंधविश्वास के चलते एक महिला समेत दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज घटना जियावन थाना क्षेत्र के अतरवा गांव की है, जहां गुरुवार तड़के पूजा-पाठ के नाम पर बुलाकर पड़ोसियों पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव में आए दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। पुलिस के अनुसार, अतरवा गांव के रनहे वाले छत्रपति सिंह की पत्नी का कुछ दिन पहले गर्भपात हो गया था। इस घटना के बाद से वह मानसिक तनाव में चल रहा था। आरोपी को यह भ्रम हो गया कि उसके साथ हुई अनहोनी भगवान की नाराजगी का परिणाम है और इसके पीछे किसी तंत्र-मंत...