लखनऊ, फरवरी 19 -- राज्य सरकार यूपी में जाति प्रमाण पत्र बनवाने में होने वाली देरी और बाधाओं को दूर करने जा रही है। राजस्व परिषद इसके लिए साफ्टवेयर तैयार करा रहा है। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने गुरुवार को विधानसभा में सपा सदस्यों द्वारा गोंड और खरवार जाति के लोगों का अनुसूचित जनजाति (एसटी) प्रमाण पत्र बनाने में देरी का मामला उठाए जाने के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 17 जिलों में इन जातियों की एसटी जाति प्रमाण पत्र बनते हैं। पूर्व में जिनका बना है, उनके परिवार के लोगों का बनाने में देरी नहीं होती है, लेकिन पहली बार आवेदन करने वालों की जांच होती है। उन्होंने सदन को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के 13 जिलों में महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, और सो...