लखनऊ, अप्रैल 29 -- समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वाराणसी के एक सपा कार्यकर्ता और पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन पर हमले का मुद्दा उठाते हुए संकेतों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सजातीय आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उप्र में 'सत्ता सजातीय को सब माफ़' का फ़ार्मूला चल रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा 'बनारस वाले जिन हरीश मिश्रा पर प्राणघातक हमला हुआ था, भाजपा सरकार ने उनको ही जेल भेज दिया था। उनको बाहर आने में कई दिन लगे। लेकिन दलित सांसद रामजी लाल सुमन पर जानलेवा हमले करने वाले 24 घंटे से पहले ही बाहर आ गए। उन्होंने संकेतों में गोरखपुर में सपा के राष्ट्रीय सचिव विनय शंकर तिवारी के आवास (हाता) का जिक्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.