गोरखपुर, फरवरी 14 -- गोरखपुर के गगहा क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश तस्करी के आरोप में तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई श्रीराम चौराहे पर बुधवार की रात करीब 12 बजे की गई। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की एक पिकअप, दो बाइक और दो गोवंश बरामद किए। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। ये तीनों आरोपित चौरीचौरा में पुलिस पर पिकअप से कुचलने के प्रयास में आरोपित थे। यह भी पढ़ें- आईएससी बोर्ड: 12वीं परीक्षा शुरू, 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि गगहा प्रभारी निरीक्षक अंजुल चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि तस्कर गोवंश लेकर श्रीराम चौराहे की ओर जा रहे हैं। सूचना पर स्थानीय चौकी प्रभारी की मदद से घेराबंदी की गई। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.