लखनऊ, सितम्बर 3 -- उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, खासकर पश्चिम में बाढ़ और भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी, महोबा सहित 11 जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। साथ ही 23 जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया। एक तरफ जहां पश्चिमी यूपी में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं, वहीं पूर्वांचल में भी सरयू और बड़ी गंडक का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। अलीगढ़ में बुधवार सुबह से देर शाम तक रिमझिम बारिश होती रही, जिससे अधिकतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के ओखला बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद टप्पल क्षेत्र में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यहां 12 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और पानी आबादी वाले इलाकों में घुस गया है। जलस्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.