लखनऊ, फरवरी 16 -- उत्तर प्रदेश में यूनानी चिकित्सा का दायरा बढ़ेगा। योगी सरकार प्रदेश में यूनानी मेडिकल कॉलेज और डिस्पेंसरी खुलेगी। ये बातें रविवार को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कन्वेंशन सेंटर में आयोजित नेशनल यूनानी डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सम्मेलन में कहीं। दरअसल, प्रसिद्ध चिकित्सक स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सेवी हकीम अजमल खान के जन्मदिवस पर यूनानी दिवस समारोह पर वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि यूनानी विधा आम जनमानस में लोकप्रिय भारतीय चिकित्सा पद्धति है। ये एक प्राकृतिक एवं कारगर पद्धति है। आयोजक सचिव डॉ. नाजिर अब्बास, यूनानी सेवाओं के निदेशक प्रो. जमाल अख्तर ने यूनानी चिकित्सा की उपयोगिता बतायी। यह भी पढ़ें- अनरजिस्टर्ड संघी साथियों से भी पूछ लें कभी वंदे मातरम् गाया था: अखिले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.