लखनऊ, दिसम्बर 11 -- यूपी में लंबे समय से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। 14 दिसंबर को चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग जाएगी। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के संगठन चुनाव अधिकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 13 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे से 02बजे तक पार्टी के राज्य मुख्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक श्री विनोद तावड़े जी की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र लिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए केंद्रीय चुनाव अधिकारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा 14 दिस...