बिजनौर, दिसम्बर 22 -- उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ गिर रहे घने कोहरे (स्मॉग) ने एक बार फिर कहर ढाया है। बिजनौर के नांगलसोती थाना क्षेत्र में विजिबिलिटी कम होने के कारण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार क्रेटा कार सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में प्रसिद्ध हजरत कारी इकबाल भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, रविवार को मंडावली क्षेत्र में एक धार्मिक जलसे का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में नांगलसोती थाने के गांव सराय आलम निवासी हजरत कारी इकबाल मुख्य रूप से शामिल होने गए थे। रात करीब 12 बजे जलसा संपन्न होने के बाद मंडावली थाना क्षेत्र के गांव राहतपुर निवासी सलाउद्दीन, अशफाक और अहतसाम, हजरत कारी इकबाल को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.