बांदा, जनवरी 25 -- बांदा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना उसके रोंगहटे खड़े हो गए। एक कोबरा सांप के साथ पूरी रात चारपाई पर दो मासूम भाई सोते रहे और परिवार को भनक तक नहीं लगी। सुबह पांच साल का शाइन जागा तो दो साल बड़े भाई नजीब की जांघ पर लगभग पांच फीट लंबा कोबरा लिपटा देख चीख पड़ा। बच्चे की आवाज सुन माता-पिता दौड़कर उसके पास पहुंचे। कलेजे के टुकड़ों के करीब कोबरा देख उनकी घिग्घी बंध गई। किसी तरह शाइन को सांप से दूर कर संपेरे को बुलाया गया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह नजीब से सांप को अलग कर सपेरे ने पकड़ लिया। इसके बाद नजीब दौड़कर माता-पिता से चिपक गया। तब जाकर उनके जान में जान आई। पैलानी तहसील क्षेत्र के नरौली गांव के सफीक अहमद के बच्चे सात वर्षीय नजीब और पांच वर्षीय शाइन शनिवार...