गोंडा, फरवरी 14 -- यूपी मे आवारा कुत्तों के हमले से दहशत फैली है। गोंडा और रामपुर में दो मासूमों पर कुत्तों ने हमला बोल दिया। कुत्ते ने दोनों बच्चों को बुरी तरह से नोच डाला, जिसमें से एक पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। जबकि बच्चा बुरी तरह से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के समय दोनों बच्चे घर से बाहर थे। बच्ची गांव की लड़कियों के साथ शौच को गई तो वहीं बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। बच्ची की मौत से घर में कोहराम मचा है। घर वालों ने पुलिस को बताए बगैर बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया है। गोंडा जिले की नगर पंचायत धानेपुर के वार्ड नंबर पांच कल्याण नगर के मोहल्ला टहलुवन पुरवा निवासी विशुन लाल की छह साल की लड़की महक अपनी छोटी बहन मुस्कान पांच साल व गांव की दो अन्य छोटी लड़कियों नैना पांच वर्ष व नैतिक चार वर्ष के साथ मोहल्ले से दो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.