लखीमपुर, फरवरी 5 -- यूपी के लखीमपुर खीरी में हादसा हो गया। चार लोगों के लिए कोहरा काल बन गया। गुरुवार सुबह घने कोहरे के बीच नेशनल हाईवे 730 पर बहराइच जा रहे परिवार की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में छह लोग सवार थे। इनमें से दंपति की मौके पर ही मौके पर मौत हो गई। जबकि दो सगे भाइयों ने अलग-अलग जगह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग बहराइच जिले के निवासी थे। अन्य दो घायल हैं। यह हादसा गोला कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास सुबह के वक्त हुआ। एनएच 730 पर लखीमपुर की ओर जा रही वैगन आर कार को कोहरे के बीच किसी ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे सीओ गोला रमेश तिवारी, इंस्पेक्टर अंबर सिंह ने बचाव कार्य शुरू किया। गोला इंस्पेक्टर अंबर सिंह ने बताया कि हादसे में मृतकों की पहचान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.