बिजनौर, अगस्त 29 -- कांग्रेस जिलाध्यक्ष हैनरीता राजीव सिंह ने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के आठ साल के शासनकाल में कानून व्यवस्था की बदहाली और बढ़ते अपराधों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कई स्थानीय और राज्य स्तरीय मुद्दों को उठाते हुए मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की। शुक्रवार को कांग्रेस ज़िला कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष हैनरीता राजीव सिंह ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में महिलाओं और दलितों के खिलाफ अपराधों की संख्या देश में सबसे अधिक है। पूरे देश में होने वाले महिला अपराधों का 15 प्रतिशत अकेले उत्तर प्रदेश में दर्ज होता है। प्रदेश का शायद ही कोई ऐसा जिला होगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.