वरिष्ठ संवाददाता, नवम्बर 7 -- यूपी के वाराणसी में छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से आयोजित यह रैली 8 से 21 नवंबर तक चलेगी। पहले दिन के अभ्यर्थियों को शुक्रवार की रात 12 से 2 बजे के बीच जरूरी दस्तावेजों के साथ मैदान में रिपोर्ट करना होगा। इस बार रैली में अभ्यर्थियों को पदवार बुलाया गया है। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि आजमगढ़, बलिया, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, मऊ, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और वाराणसी के वे अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे, जिन्होंने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के लिए आज का दिन अहम, 'इंडियन स्टेट' बयान पर अदालत सुनाएगी फैसला आठ नवंबर को इन सभी 12 जिलों के क्लर्क और ट्रेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.