लखनऊ, जनवरी 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में शनिवार को एक बार फिर विशेष मतदाता अभियान चलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा की ओर से सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिए गए हैं कि विशेष अभियान के तहत सभी बूथों पर बीएलओ सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रदर्शित करेंगे। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। ऐसे में बीएलओ मृतक, अनुपस्थित, दोहरी प्रविष्टि, स्थानांतरित, गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर कर बीएलओ को वापस न देने के कारण ड्राफ्ट सूची से बाहर किए गए मतदाताओं की सूची दिखाएंगे। यही नहीं नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरवाने, नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 और नाम में संशोधन इत्यादि के लिए फॉर्म-8 भरने की सुविधा भी मौके पर मिलेगी। वहीं संत रविदास जयंती के चलते रविवार को चलाए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.