प्रयागराज, जनवरी 29 -- प्रयागराज जिले के कीडगंज इलाके में पुलिस ने एक बार फिर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार युवतियों के साथ चार युवकों को भी गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार गोरा कब्रस्तिान के पास एक गली में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पहले गोपनीय जांच कराई गई, जिसमें सेक्स रैकेट संचालित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस उपायुक्त राजीव यादव के निर्देश पर कीडगंज थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने अचानक एक घर में छापेमारी की। छापामारी के दौरान वहां मौजूद युवक-युवतियां भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार की गई सभी युवतियां और युवक प्रयागराज के ही निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.