नई दिल्ली, जनवरी 1 -- उत्तर प्रदेश में नए साल की सुबह भी कड़ाके की ठंड के साथ हुई है। प्रदेश के कई शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश की संभावना जताई है। सूबे में कानपुर का तापमान फिर सबसे कम दर्ज किया गया। प्रदेश के 22 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। कानपुर शहर में 4.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। इसी तरह बाराबंकी में 4.8, शाहजहांपुर में 5.9, चुर्क (सोनभद्र) में 6.0, हरदोई और बरेली में 6.5, मेरठ में 6.7, सुलतानपुर में 6.8, फतेहपुर में 7.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। इटावा और हमीरपुर में 7.2, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर में 7.4 से 7.5deg डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रयागरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.