उन्नाव, मई 19 -- सोशल मीडिया पर इन दिनों तरह-तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। बार वीडियो लोगों के लिए परेशानी का सबब भी बन जाते हैं, लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी तब होती है जब उनके खिलाफ कोई ऐक्शन होता है। ऐसा ही एक मामला यूपी के उन्नाव जिले से सामने आया है। हसनपुर उप जिलाधिकारी ऑफिस में पहुंचकर एक किशोर ने एसडीएम की कुर्सी पर बैठकर रील बनाई। फिर उसे वायरल कर दिया। कान पर फोन लगाए किशोर का वीडियो जब वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मामला उन्नाव जिले के हसनपुर है। यहां के उप जिलाधिकारी कार्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक एसडीएम की कुर्सी पर बैठकर रील बनाता नजर आ रहा है। 11 सेकंड के इस वीडियो को युवक ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.