लखनऊ, दिसम्बर 11 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की समय सीमा दूसरी बार 15 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। अब 26 दिसंबर तक का समय गणना अवधि के लिए निर्धारित किया गया है और अब 31 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी। यूपी की ओर से समय-सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव पर भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को अपनी मुहर लगा दी। अब 28 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। 2.95 करोड़ मतदाताओं को तलाशेंगे यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बताया कि इन बढ़ाए गए 15 दिनों में मुख्यत: तीन कार्य किए जाएंगे। पहला ऐसे 2.95 करोड़ मतदाता जो ढूंढ़े नहीं मिल रहे हैं, उनमें से ज्यादा से ज्यादा लोगों को चिह्नित कर उनका गणना प्रपत्र भरवाया जाएगा। पांच श्रेणियों में इन 2.95 करोड़ लोगों को बांटा गया ...