खुर्जा (बुलंदशहर), जनवरी 8 -- प्यार न देखे जात-पात, भूख न जाने बासी भात वाली कहावत एक बार फिर चरितार्थ हो गई। एक मुस्लिम युवती ने मोहब्बत की खातिर सनातन धर्म अपना लिया। बुलंदशहर के खुर्जा में रिजवाना ने आर्य समाज मंदिर में कोमल शर्मा से शादी के बाद अपना नाम रिंकी रख लिया। फिर एसएसपी के सामने अपने बयान भी दर्ज कराए। अब दोनों खुशी-खुशी अपने घर में रह रहे हैं। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत परावर्तन प्रमुख सुनील सोलंकी ने बताया कि बुलंदशहर जिले के एक थाना क्षेत्र की निवासी रिजवाना ने तीन जनवरी को हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के युवक कोमल शर्मा के साथ विवाह किया है। दोनों का विवाह जेवर के थोरा में स्थित आर्य समाज मंदिर में हुआ। अब रिजवाना ने अपना नाम बदल कर रिंकी रख लिया है। सुनील सोलंकी ने बताया कि इस संबंध में दो दिन पहल...