सहारनपुर, फरवरी 5 -- यूपी में एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। सहारनपुर जिले में अवैध खनने और अवैध परिवहन के मामलों में डहीएम मनीष बंसल ने कड़ा रुख अपनाया। डीएम ने बेहट तहसील के कलसिया चेक पोस्ट से रात के समय अवैध कागजों पर 496 उपखनिज से लदे वाहनों को निकाले जाने के मामले में तीन लेखपाल और एक नियमित संग्रह अमीन को निलंबित कर दिया, जबकि दो सीजनल संग्रह अमीनों की सेवा समाप्त कर उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। इसके बाद राजस्व और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। डीएम मनीष बंसल के अनुसार, बेहट स्थित कलसिया चेक पोस्ट पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग और वहां रखे गए वाहनों के रजिस्टर का नायब तहसीलदार फैजाबाद और नायब तहसीलदार मुजफ्फराबाद से परीक्षण कराया गया। जांच आख्या में पाया गया कि 27 जनवरी की रात लेखपाल संतोष मिश्रा, प्रथम संग्रह अमीन योगेश कुमार ...