कानपुर, जनवरी 12 -- यूपी में एक बार एंटी करप्शन टीम ने शिकंजा कसा है। कानपुर के अनवरगंज जीआरपी चौकी के इंचार्ज प्रेमचंद्र को पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। टीम ने अनवरगंज स्टेशन पर सोमवार को यह कार्रवाई ठेकेदार की शिकायत पर की। इसके बाद टीम उसे पुलिस लाइन थाने लेकर चली गई। आरोप है कि चौकी इंचार्ज काम कराने के एवज में ठेकेदार से घूस मांग रहा था।रेल गति शक्ति यूनिट ने अनवरगंज स्टेशन के सौंदर्यीकरण का ठेका दिया था। ठेकेदार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पत्थर लगवाने का काम करा रहा है। आरोप है कि जीआरपी चौकी इंचार्ज मजदूरों के पास जाकर उनसे प्लेटफार्म पर आने का अधिकार पत्र मांगता था। दबाव बनाने के लिए मजदूरों को पीटता भी था। ठेकेदार के मुताबिक चौकी इंचार्ज प्रेमचंद्र उनसे पांच हजार रुपये की मांग करने लगा। इस पर उसने एंटी करप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.