लखनऊ, जनवरी 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में जनवरी महीने में एक लाख युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पांच प्रदेश स्तरीय रोजगार मेले अलग-अलग जिलों में लगाए जाएंगे । जहां पर आसपास के मंडलों के जिलों के युवाओं को आमंत्रित किया जाएगा। प्रत्येक मेले में 100 कंपनियां व 20 हजार युवाओं को नौकरी दिलाया जाएगा। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि रोजगार मेले में अधिक से अधिक युवाओं को आमंत्रित करने पर जोर दिया जाए। लखनऊ में लगने वाले रोजगार मेले में लखनऊ, कानपुर, अयोध्या व बरेली मंडल के जिलों के युवाओं के लिए रोजगार मेला लगेगा। वहीं मुजफ्फरनगर में मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ व मुरादाबाद, झांसी में झांसी, चित्रकूट व आगरा, गोरखपुर में गोरखपुर, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.