वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 15 -- उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में नो मैपिंग वाले मतदाताओं की ओर से जो प्रमाणपत्र दिए जा रहे हैं, उनका अब सत्यापन भी कराया जा रहा है। यूपी बोर्ड परीक्षा एकदम करीब है और अधिकांश लोगों ने प्रमाणपत्र के रूप में अपनी हाईस्कूल की मार्कशीट लगाई है। रोजाना आ रहे प्रपत्रों को सम्बन्धित विभागों को निर्वाचन कार्यालय से भेजा जा रहा है। यूपी में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नए मतदाता बनने के लिए अभी तक 69.71 लाख फॉर्म-6 भरे गए हैं। अब एक दिन में तीन-तीन लाख से अधिक फॉर्म-6 भरे जा रहे हैं। बीती 6 जनवरी के बाद से अभी तक 52.13 लाख फॉर्म मतदाता बनने को फॉर्म भरे गए हैं। अब युवाओं और महिलाओं को मतदाता बनाने पर चुनाव आयोग फोकस कर रहा है। इसके लिए आयोग विशेष अभियान चलाएगा। एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.