लखनऊ, जुलाई 8 -- प्रदेश सरकार बुधवार को नया इतिहास रचेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' थीम पर प्रदेश में बुधवार को एक दिन में 37 करोड़ पौधरोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या और आजमगढ़ में 'पौधरोपण महाभियान-2025' का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'एक पेड़ मां के नाम' लगाया जाएगा। इसके लिए नर्सरियों व अन्य स्थानों पर 52.43 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी मंत्री जनपदों में रहकर पौधरोपण करेंगे। महाभियान के लिए नामित नोडल अधिकारियों ने आवंटित जनपदों में मंगलवार को पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया और वन विभाग के अधिकारियों संग इसे अंतिम रूप भी दिया। मुख्यमंत्री अयोध्या व आजमगढ़ में पौधरोपण करेंगे। वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना भी विभागीय कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.