नई दिल्ली, मार्च 17 -- यूपी की योगी सरकार आउटसोर्स पर रखी जाने वाली महिला कर्मियों को भी मातृत्व अवकाश की सुविधा देने जा रही है। अभी तक ऐसी महिला कार्मिकों को यह सुविधा नहीं मिल रही है। आउटसोर्स कर्मियों की भर्ती के लिए बनाई जा रही नई नीति में इसका प्रावधान किया जा रहा है। ईएसआई द्वारा तय नियमों को नई नीति में शामिल करने का प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार ने जरूरत के आधार पर विभागों में आउटसोर्स कर्मियों को रखने की सुविधा दी है। प्रदेश में ऐसे करीब 1.92 लाख कर्मी बताए जा रहे हैं। इन कर्मियों की भर्ती के लिए अभी तक कोई ठोस नीति नहीं है। यही कारण है कि ऐसे कर्मियों को रखने के लिए सभी विभागों के अपने अलग-अलग नियम और मानदेय हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐसे कर्मियों की भर्ती के लिए नई नीति बनवाना चाहते हैं। ऐसे कार्मिकों की भर्ती के लिए उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.