लखनऊ, मई 2 -- UP Weather Update: यूपी के कई जिलों में शुक्रवार को आंधी बारिश ने कहर बरपाया। सबसे ज्यादा खराब स्थिति पश्चिमी जिलों की हुई। फिरोजाबाद और एटा में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गईं। फिरोजाबाद में स्कूली वैन पर पेड़ भी गिर गया, भीतर बैठे बच्चे बाल-बाल बचे। शुक्रवार को सबसे ज्यादा बारिश बुलंदशहर में 30 मिलीमीटर दर्ज की गई। इटावा में 20 और बस्ती में 17 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश की वजह से अलीगढ़ और आगरा में तापमान 10 डिग्री तक नीचे आ गया। लखनऊ में भी मौसम ने करवट बदली। सुबह से ही तेज पुरवा हवा चलने लगी। साथ ही आसमान बादलों से घिर गया। दोपहर बाद कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। इससे दिन का तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री नीचे आ गया। यह 34.2 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार बादलों की आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.