श्रावस्ती, मई 4 -- यूपी में सरकारी जमीनों पर बने अवैध मदरसों पर पुलिस-प्रशासन धड़ाधड़ कार्रवाई कर रहा है। श्रावस्ती में भी एक मदरसा अवैध तरीके से संचालित हो रहा था, जिस पर प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई। सरकारी जमीनों पर बने दो मदरसों को प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया। मदरसा संचालकों को नोटिस देकर सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। जमुनहा विकास क्षेत्र के ग्राम कुंडा में इस्लामिया तालमुल कुरान मदरसे का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा था। यह मदरसा गाटा संख्या 413 बंजर भूमि पर संचालित था। जांच के बाद संचालक को नोटिस दी गई थी। लेकिन संचालक ने सरकारी भूमि को खाली नहीं किया। इस पर प्रशासन ने बुलडोजर से मदरसे को ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम जमुनहा संजय राय, नायब तहसीलदार विपुल सिंह, थानाध्यक्ष मल्हीपुर आशीष कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.