लखनऊ, फरवरी 5 -- यूपी के किसानों को योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब ई-केसीसी से पांच मिनट में किसानों को लोन मिल जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में जानकारी दी। साथ ही डिजिटल गवर्नेंस के फायदे भी बताए। उन्होंने कहा, किसान जब पहले किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से ऋण लेने जाता था, तो 25 दिन से लेकर एक महीने तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन आज वही किसान ई-केसीसी के माध्यम से मात्र पांच मिनट में ऋण सुविधा प्राप्त कर रहा है। वर्ष 2026-27 के लिए जो हमारा कृषि ऋण 3 लाख करोड़ है, यह पहले की तुलना में 13 फीसदी बढ़ा है। मुख्यमंत्री गुरुवार को लोकभवन में आयोजित राज्य ऋण संगोष्ठी एवं राज्य फोकस पेपर 2026-27 के विमोचन के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, सहकार से समृद्धि की ओर के विजन के तहत डिजिटलीकरण, ई-गवर्नेंस और पारदर्शी नी...