मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। उत्तरप्रदेश के कुशीनगर के निजी अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा कर बिना बीमारी मरीज का ऑपरेशन कर सरकारी राशि के गबन करने के आरोपों को लेकर दायर याचिका के वादी अधिवक्ता एसके झा को राज्य मानवाधिकार आयोग ने जांच रिपोर्ट भेजी है। उत्तरप्रदेश स्वास्थ्य निदेशक के द्वारा आयोग में आरोपों को लेकर जांच रिपोर्ट पेश की गई थी। उत्तरप्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग ने अधिवक्ता से कहा कि रिपोर्ट के अवलोकन के बाद भी यदि कोई शिकायत है तो अगामी चार अप्रैल तक आयोग को पत्र के माध्मय से सूचित करें। जिसपर सात अप्रैल को सुनवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.