सहारनपुर, फरवरी 8 -- सहारनपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा घोषित महिला क्रिकेट टीम में सहारनपुर की खिलाड़ियों और कोच को अहम जिम्मेदारी मिलने से जिले में खुशी का माहौल है। सहारनपुर की वर्णिका चौधरी को उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम का उपकप्तान बनाया गया है, जबकि निशू चौधरी का टीम में चयन हुआ है। इसके साथ ही सहारनपुर की भावना तोमर को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश महिला टीम बीसीसीआई की वनडे सुपर लीग प्रतियोगिता में भाग ले रही है, जो 6 से 28 फरवरी तक राजकोट में खेली जा रही है। इस उपलब्धि पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया। एसडीसीए के सचिव लतीफ उर रहमान ने कहा कि यह चयन जिले में महिला क्रिकेट के मजबूत आधार को दर्शाता है। उपाध्यक्ष परविंदर सिंह और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.