कन्नौज, मार्च 7 -- कन्नौज। यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षाओं में 1519 छात्र परीक्षा देने के लिए अपने सेंटर नहीं पहुंचे। पहले उन छात्रों का काफी देर तक इंतजार किया गया, लेकिन समय खत्म होने के बावजूद वह नहीं पहुंचे तो शिक्षकों ने उनकी गैर हाजिरी लगा दी। सुबह पाली में कम संख्या में तो शाम पाली में अधिक संख्या में छात्र परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। हाईस्कूल संगीत प्रश्नपत्र में 161 पंजीकृत, 150 ने परीक्षा दी। 11 नहीं आए। शाम पाली इंटरमीडिएट में भौतिक विज्ञान प्रश्नपत्र में 20110 पंजीकृत, 18602 ने परीक्षा दी। 1508 नहीं आए। डीआईओएस पूरन सिंह ने कई सेंटरों पर पहुंचकर छानबीन की। हलांकि कोई छात्र अनुचित साधन के प्रयोग में नहीं पकड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.