अयोध्या, फरवरी 19 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं दूसरे दिन भी सकुशल निपट गई। नकल पर नकेल कसने के लिए जिला स्तर पर गठिन सचल दलों ने परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। लेकिन कोई छात्र नकल करते हुए पकड़ में नहीं आया। गुरुवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा में छात्र-छात्राओं की संख्या सीमित ही रही। लेकिन द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र की परीक्षा में कुछ अधिक संख्या दिखी। जनपद के 115 केन्द्रों पर हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही हैं। गुरुवार को हाईस्कूल की कंप्यूटर, सिलाई और काष्ट शिल्प की परीक्षा थी। इस परीक्षा में जिले में कुल 1012 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे जिसमें से 976 उपस्थित और 43 अनुपस्थित रहे। इसी तरह से इंटरमीडिएट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.