नई दिल्ली, फरवरी 9 -- यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षाओं के दौरान सामने आ रही गड़बड़ियों ने बोर्ड की चिंता बढ़ा दी है। परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए बोर्ड अब सख्त रुख अपनाता दिख रहा है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर प्रैक्टिकल परीक्षा की तस्वीरें डालने, विद्यार्थियों से अवैध वसूली और यहां तक कि शिक्षकों से मारपीट जैसे मामलों पर यूपी बोर्ड ने नोटिस जारी कर रिपोर्ट तलब की है। बांदा जिले के राजकुमार इंटर कॉलेज नरैनी और राजकीय गर्ल्स कॉलेज करताल में इंटर भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा लेने पहुंचे परीक्षक सुरेन्द्र कुमार पटेल ने परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं की तस्वीरें खींचकर उन्हें फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। यह मामला सामने आते ही यूपी बोर्ड हरकत में आया। बोर्ड का साफ कहना है कि परीक्षा कक्ष की फोटो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.