लखनऊ, जनवरी 8 -- यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को हेल्पलाइन से विज्ञान विषयों का समाधान मिलेगा। यह हेल्पलाइन संयुक्त शिक्षा निदेशक के मण्डल कार्यालय में एक दिन के लिये खुलेगी। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान के परीक्षार्थी प्रैक्टिकल परीक्षा से जुड़ी कोई भी शंका का समाधान पा सकेंगे। जेडी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के हेल्पलाइन पर मुख्य प्रयोगात्मक विषयों के विषय विशेषज्ञ उपलब्ध होंगे। लखनऊ समेत मण्डल के सभी जिलों के परीक्षार्थी हेल्पलाइन पर कॉल कर सकेंगे। इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी एक फरवरी के बीच होनी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.