नोएडा, दिसम्बर 20 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो गई है, जिसके लिए लैब को अपडेट किया जा रहा है। साथ ही, लैब में खराब उपकरणों को सही करने का काम शुरू हो गया है। वहीं, विभाग ने फर्जी परीक्षकों को रोकने के लिए अतिरिक्त परीक्षकों की आईडी जारी की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि फर्जी परीक्षकों को रोकने के लिए बोर्ड द्वारा कई तैयारियां की जा रही है। साथ ही, उनके अतिरिक्त आईडी जारी करने पर मंथन किया जा रहा है। विद्यालयों को परीक्षकों का फोटो और बायोडाटा पहले ही भेज दिया जाएगा, जिसके आधार पर ही परीक्षकों को परीक्षा लेने की अनुमति दी जाएगी। एक दिन में एक परीक्षा के अधिकतम 70 से 80 छात्रों के प्रशन की परीक्षा ली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.