अमरोहा, जनवरी 13 -- अमरोहा। यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा से पहले सोमवार से प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गईं। परीक्षा गत वर्ष के रिजर्व प्रश्न पत्रों के आधार पर ही कराई जाएंगी। सोमवार को पहली पाली में दोनों हाईस्कूल एवं इंटर की हिन्दी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षाएं 27 जनवरी तक चलेंगी। गौरतलब है कि यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होंगी। जिले में 68 केंद्र बनाए गए हैं। 51 हजार से अधिक छात्र-छात्रा परीक्षा देंगे। अब इसके पहले परीक्षार्थियों को प्रीबोर्ड परीक्षा के जरिए तैयारियों को परखने का मौका मिलेगा। डीआईओएस डॉ.प्रवेश कुमार ने प्री बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिए जाने की बात कही। बताया कि सुबह दस से दोपहर एक व दोपहर डेढ़ से साढ़े चार बजे तक दो पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ललित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.