सोनभद्र, फरवरी 6 -- केकराही, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी बोर्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद से आयोजित हाई स्कूल एवं इंटर मीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 के लिए प्रवेश पत्र का वितरण डीआईओएस कार्यालय से शुक्रवार को शुरू हो गया। राबर्ट्सगंज विकास खंड स्थित अधिकांश विद्यालयों के प्रतिनिधि संबंधित प्रपत्र प्राप्त भी कर लिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने समस्त केन्द्र व्यवस्थापकों हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष-2026 एवं समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यगणों को पत्र प्रेषित किया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा सामग्री प्रवेश पत्र, दैनन्दिनी, अनुपस्थिति, ओएमआर इत्यादि कागजात माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय से प्राप्त हो गए है। सभी प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापक अपने-अपने परीक्षा केन्द्र/वि...