आजमगढ़, फरवरी 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार को कड़ी निगरानी के बीच 265 केंद्रों पर हुई। दोनों पालियों में 962 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नकल रोकने के लिए सचल दल लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करता रहा। परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी की जाती रही। प्रभारी डीआईओएस रूबी खातून ने बताया कि पहली पाली में हाईस्कूल की गृहविज्ञान और इंटरमीडिएट की व्यावसायिक विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में पंजीकृत 18684 में से 18312 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 372 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं, इंटर की परीक्षा में पंजीकृत 696 में से 656 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की 228 केंद्रों पर इतिहास विषय की परीक्षा हुई। पंजीकृत 6536 में से ...