हरदोई, फरवरी 20 -- हरदोई, संवाददाता। जनपद में संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं। विभिन्न विषयों में कुल 7,002 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था सुचारु बनी रही। प्रथम पाली हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में 52,188 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 48,203 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए, जबकि 3,985 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट कृषि वर्ग (भाग-1) की परीक्षा में 427 में से 387 परीक्षार्थी शामिल हुए और 40 अनुपस्थित रहे। कृषि वर्ग (भाग-2) में 300 पंजीकृत छात्रों में से 293 ने परीक्षा दी, जबकि 7 छात्र अनुपस्थित रहे। ...