सोनभद्र, फरवरी 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में गुरुवार को दूसरे दिन भी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की गई। पहली पाली में हाईस्कूल की कंम्पयूटर, इंटर की फल एवं संरक्षण, रेडियो टेलीविजन और दूसरी पाली में इंटर की नागरिक शास्त्र की परीक्षा हुई। दोनों पालियों को मिलाकर 380 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जांच के बाद ही केंद्रों के अंदर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा था। नकल विहिन परीक्षा को लेकर जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही सचल दस्ता टीम केंद्रों का भ्रमण करती रही। जनपद में दोनों पालियों में हुई परीक्षा को लेकर केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। दोनों पालियों की परीक्षा में 7001 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 6621 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पहली पाली में हाईस्कूल की 20 केंद्रों पर व इंटर की नौ केंद्रों पर परीक्षा आयोजित ...