कन्नौज, फरवरी 20 -- कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रशासनिक अमले की सख्ती दिखाई दे रही है। सुबह व शाम पाली की परीक्षा में सख्ती का असर दिखाई दिया 3237 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। उधर, सेंटर पर लगाए गए स्टेटिक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक लगातार सख्ती बरते हुए हैं। बोर्ड परीक्षा में कक्षों में लगाए गए कक्ष निरीक्षक लगातार छात्रों पर निगरानी बनाए हुए हैं। ताकि कोई भी छात्र नकल नहीं कर सके। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 96 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर दो हजार से अधिक कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि प्रत्येक केंद्र पर बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी दी गई है। बोर्ड परीक्षा के दौरान इनको प्रश्नपत्र खुलने से लेकर परीक्षा खत्म होने व कापियां जमा होने तक डयूटी पर रहना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.